मानव समर्पित सेवा समिति

HUMAN DEDICATED

मानव समर्पित सेवा समिति एक स्वैच्छिक, निःस्वार्थ और जनकल्याण के उद्देश्य से संचालित सामाजिक संस्था है, जो समाज के उपेक्षित, असहाय और जरूरतमंद वर्गों के लिए निरंतर सेवा कार्यों में संलग्न है। इस समिति की स्थापना का उद्देश्य केवल दान देना नहीं, बल्कि मानवीय करुणा और संवेदना के साथ ऐसे जीवन बनाना है, जिन्हें समाज ने भुला दिया हो। “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को आत्मसात करते हुए समिति ने शिक्षा, भोजन, आवास, स्वास्थ्य और संस्कार जैसे बुनियादी क्षेत्रों में कार्य आरंभ किया है। संस्था का मानना है कि हर बच्चा विशेष है और उन्हें उपयुक्त अवसर व संसाधन मिलें, तो वे भी एक सशक्त और आत्मनिर्भर जीवन जी सकते हैं।

Help The Poors With मानव समर्पित सेवा समिति Organization

वसुधैव कुटुम्बकम्

वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना को आत्मसात करते हुए, हम ग्राम ढुटेरा (चीताफत्तर), पलारी चौराहा, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) में प्रदेश का सबसे बड़ा अनाथ आश्रम निर्माण करवा रहे हैं। इस सेवा प्रकल्प का निर्माण कार्य तीन चरणों में किया जाएगा – प्रथम चरण में 7 सुसज्जित कमरों का निर्माण होगा, द्वितीय चरण में 20 कमरे और तृतीय चरण में 23 कमरों का निर्माण प्रस्तावित है। यह आश्रम न केवल आश्रय होगा, बल्कि बच्चों के लिए एक सुरक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर जीवन की आधारशिला भी बनेगा।

धर्मार्थ अनाथ आश्रम निर्माण

आइए, ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ धर्मार्थ अनाथ आश्रम निर्माण में सहभागी बनें – एक आश्रय, एक भविष्य, एक जीवन आपके सहयोग की प्रतीक्षा में है।”

आइए मिलकर इस सपने को साकार करें आपकी भूमिका हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।

"मिशनः पूरे मध्यप्रदेश में अनाथ बच्चों का रेस्क्यू ऑपरेशन – हर बेसहारा बचपन तक पहुंच, उन्हें सुरक्षा, स्नेह और संस्कार से जोड़ना हमारा संकल्प है।"

पूरे मध्यप्रदेश में अनाथ और असहाय बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित आश्रय, शिक्षा और नया जीवन देना। यह सिर्फ एक अभियान नहीं, मानवता का कर्तव्य है।

Days
Hours
Minutes
Seconds

पिछली सेवाएं

Recent News & Updates

धर्मार्थ अनाथ आश्रम निर्माण से पूर्व चीतापत्थर धाम में पूजन और हनुमान चालीसा पाठ सम्पन्न

दिनांक: 17 जून 2025, मंगलवार स्थान: ग्राम चीतापत्थर, तहसील केवलारी, जिला सिवनी (म.प्र.)मानव समर्पित सेवा समिति (NGO) द्वारा दिनांक 17 जून 2025, मंगलवार को ग्राम चीतापत्थर स्थित पावन धाम में

Read More »

मानव समर्पित सेवा समिति एक समाजसेवी संस्था है, जो “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ मध्यप्रदेश के सिवनी ज़िले में एक भव्य धर्मार्थ अनाथ आश्रम का निर्माण कर रही है।

हमारा उद्देश्य अनाथ और बेसहारा बच्चों को सुरक्षा, शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भर जीवन देना है। यह आश्रम सेवा, करुणा और मानवता का एक सजीव उदाहरण होगा।t

Send message

Send message

Send message

Send message

"यदि आपके पास कोई सुझाव हो, या आप किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता प्राप्त करना चाहते हों, तो कृपया हमसे संपर्क करने में संकोच न करें।"

मानव समर्पित सेवा समिति एक समर्पित सामाजिक संस्था है, जो बेसहारा, अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के जीवन में उजाला लाने का कार्य कर रही है। संस्था सिवनी जिले में एक आधुनिक अनाथ आश्रम का निर्माण कर रही है, जहाँ बच्चों को न केवल सुरक्षित आवास मिलेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, संस्कार और आत्मनिर्भरता की पूरी व्यवस्था होगी। हमारा उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा समाज से कटकर न रहे और उन्हें ऐसा वातावरण मिले जहाँ वे सम्मान, प्यार और प्रेरणा के साथ जीवन जी सकें। समिति पारदर्शिता, सेवा और समाज कल्याण को अपना मूल मंत्र मानती है।